हरदोई, फरवरी 26 -- पाली। रोड दुर्घटना में घायल हुए एक इंटर के छात्र की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। सवायजपुर थाना क्षेत्र के गांव उबरिया खुर्द निवासी बाबूराम यादव का मझिला पुत्र कन्हैया (20) पांडेपुर के स्कूल में इंटर की पढ़ाई करता था। उसका सेंटर सवायजपुर के शंकुतला इंटर कालेज में गया था। जहां वह इंटर की परीक्षा दे रहा था। बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास वह अपने मौसा महेश उर्फ टीपू यादव निवासी मोहल्ला सरांय सैफ पाली के यहां बाइक से अपने मामा के बेटे निखिल के साथ आया था। वापस जाते समय दोपहर सवा एक बजे के आसपास पाली के बरगद तिराहे के पास साइकिल सवार को बचाने में अचानक ब्रेक लगाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान कन्ह...