हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
कानपुर, मई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के काशी पुरवा जसापुर निवासी एक अधेड़ 21 अप्रैल को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था। गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर का मजरा काशीपुरवा निवासी जगदीश नायक 21 अप्रैल को गांव से मंगलपुर आ रहे थे तभी लौवा ठेका के पास दूध वाली पिकअप ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल जगदीश को हवासपुर अस्पताल लें जाया गया जहां से अकबरपुर के लिए रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन रामा डेंटल कानपुर ले गए। इसके बाद परिजन हैलट ले गये जहां से 10 मई को गांव आ गए। 13 मई को लगभग दो बजे अचानक पेट दर्द होने के कारण निजी वाहन से जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.