लखनऊ, अप्रैल 20 -- पीजीआई इलाके में बीते शनिवार को अज्ञात वाहन से हुए हादसे में घायल अधेड़ की रविवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। तेलीबाग के वृंदावन कॉलोनी निवासी अतुल श्रीवास्तव(58)चारबाग स्थित एक धर्मशाला में देखरेख का कार्य करते थे। उनकी बेटी सृष्टि के ने बताया कि बीते 18 अप्रैल की शाम वह पैदल काम से घर से निकले थे। इस दौरान पीजीआई अस्पताल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए 58 वर्षीय अतुल श्रीवास्तव, इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस ने पिता को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात इलाज के...