कुशीनगर, मार्च 9 -- पडरौना, निज संवाददाता।कसया थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर पकड़ी के समीप 13 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल अधेड़ की एम्स गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधेड़ की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।कसया थाना क्षेत्र के पकड़ी भरौली निवासी रघुनाथ शर्मा 55 वर्ष पुत्र स्व. मगरू शर्मा साइकिल से पिछले 23 फरवरी को घर लौट रहे थे। अभी वह बाईपास सड़क पर पकड़ी के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक सवार ने उनके साइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया था। इससे साइकिल सवार रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.