मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। बिजनौर में आठ दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुई अधिवक्ता की पत्नी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को हवाले कर दिया। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार फेस-2 निवासी अधिवक्ता स्व. महेश चंद्र भटनागर की पत्नी आशा भटनागर बीती 8 दिसबर को बिजनौर के मोहनपुर स्थित एक मंदिर में होने वाले भंडारे में शामिल होने गई थीं। बस से उतरते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन चालक ने आशा भटनागर को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को फोन पर जानकारी दी थी। बिजनौर के निजी अस्पताल में दो दिन उपचार कराने के बाद परिजनों ने घायल आशा भटनाकर को मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.