हादसे में ग्राम पंचायत सहायक की मौत, साथी गंभीर
अमरोहा, अगस्त 4 -- अमरोहा। बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ग्राम पंचायत सहायक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संभल जिले के असमौली निवासी अमित कुमार अपने साथी रोहित निवासी गांव सैदपुर के साथ बाइक पर सवार होकर गजरौला की ओर जा रहे थे। हाईवे पर मोगा होटल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में घायल अमित व रोहित को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया। अमित ग्राम पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे पंचायत सहायक की अमरोहा सड़क हादसे में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.