काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर। बाइक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बगलाहा जिला कुशीनगर और हाल निवासी बनवसा कॉलोनी निवासी आदर्श कुमार दुबे ने तहरीर में कहा कि उनके पिता सत्यचरण दुबे अलीगंज रोड स्थित एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। 11 अप्रैल की सुबह पिता ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे, तभी अलीगंज रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...