संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली खलीलाबाद के बूधा कला के पास हुए हादसे में डीसीएम के खलासी की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित विनोद सिंह पुत्र हरख चन्द सिंह निवासी केशोपुर थाना सहजनवा जिला गोरखपुर का आरोप है कि वह डीसीएम का पंजीकृत स्वामी है। उसका ड्राईवर छत्रपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह निवासी गोहनिया थाना-बखिरा 27 दिसंबर 2025 को डीसीएम लेकर मुर्गा लेने के लिए बाराबंकी गया था। उसके साथ खलासी हुसैन अली पुत्र गफ्फार भी गया था। 28 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजे वापस आ रहा था कि अभी वह बूधा कला कांटे चौकी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई व पलट गई। जिसमें गाड़ी में बैठे खलासी 30 वर्षीय हुसैन अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.