हादसे में किसान की मौत के मामले में केस
महाराजगंज, जून 4 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान के पास हाईवे पर बीते 30 मई को बाइक से डीजल लेने निकले किसान की कार की ठोकर से मौत हो गई थी। मामले में मृतक अमेरिका शर्मा के पुत्र दुर्गेश शर्मा निवासी रुद्रपुर विश्वनाथ थाना कोल्हुई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।पीड़ित दुर्गेश शर्मा ने शिकायती पत्र के जरिए आरोप लगाया कि उसके पिता अमेरिका शर्मा अपनी बाइक से डीजल लेने के लिए नौतनवा जा रहे थे। उस दौरान लापरवाही पूर्वक आर्टिगा कार चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इसमें पिता अमेरिका शर्मा को गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.