बाराबंकी, मई 17 -- रामसनेहीघाट। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कोटवा सड़क-कोटवा धाम मार्ग पर जियाद्वेवेकपुरवा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के जियाद्वेवेकपुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय राज अपने गांव के ही कमल वर्मा (18) और आयुष (15) के साथ बाइक से घर का सामान खरीदने कोटवा सड़क बाजार गया था। देर शाम तीनों सामान लेकर वापस गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत इसी दौरान जियाद्वेवेकपुरवा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राज ने मौ...