रांची, मई 17 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा मंदिर के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गये। घायलों में कनभीठा गांव निवासी 25 वर्षीय सोहराई उरांव, 17 वर्षीय सूरज उरांव, 16 वर्षीय प्रिंस उरांव तथा रातू निवासी 18 वर्षीय मंजीत उरांव शामिल हैं। इनमें सोहराई उरांव और मंजीत उरांव की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि चारों युवक एक ही बाइक से मांडर से मुड़मा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुड़मा मंदिर के समीप बाइक मोड़ने के क्रम में पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज...