बाराबंकी, अगस्त 19 -- रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या से बाराबंकी की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बुधवार देर शाम कल्याणी नदी पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अभय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी विराट यादव और देवेंद्र मौर्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...