हादसे में एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक
दरभंगा, मई 16 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया में शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़। दूसरे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान मोरो थाना क्षेत्र के कोलहंटा पटोरी निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र विनोद राम (35) के रूप में की गई है। डीएमसीएच में इलाजरत युवक वहीं के महेश राम का पुत्र परमजीत राम (30) बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को ठोकर मारने के बाद चालक पिकअप को छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में दोनों युवकों के परिजन डीएमसीएच पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक विनोद राम के छोटे भाई राजेश राम ने बताया कि उनके भाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.