हरदोई, मार्च 30 -- मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर सोमवार सुबह क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी विनोद उर्फ गुड्डू उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के नसिरापुर गांव स्थित अपनी दूध डेरी जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे काजीपुर गांव के मोड़ के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.