बिजनौर, मार्च 19 -- नगीना। पूना से ईद मनाने अपने घर आए लोगों की ई रिक्शा में बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक युवती का पैर कटकर कहीं गिर गया, जिसका काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। गंभीर घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगीना थानाक्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद निवासी बुंदू(60 वर्ष) पुत्र छज्जू अपनी पत्नी फरीदा (55 वर्ष) व पुत्री गजाला (24 वर्ष) के साथ ईद मनाने पुणे से अपने गांव मिलक जहांगीराबाद आए थे। बुधवार रात नगीना रेलवे स्टेशन से बुंदू अपने परिवार के साथ ई रिक्शा से गांव के लिए चल दिए। उनके अलावा ई रिक्शा में जाकिर(50) पुत्र इलाहिनूर समीर(22 वर्ष) पुत्र जाकिर व मौ कैफ(19 वर्ष) पुत्र शाकिर मंझेड़ा भी सवार थ...