हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, जून 2 -- शामली। शहर के मेरठ-करनाल हाइवे पर 25 मई को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव बरला जट निवासी राजबीर सिंह शामली शहर में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक राजबीर की पत्नी राजेश देवी ने बताया कि 25 मई को रात करीब 8 बजे शामली से वापस गांव लौटते समय मेरठ-करनाल हाइवे पर आईबीएफ ईंट भट्ठे के पास मेरठ की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने राजबीर की ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना पर महिला राजेश देवी घटनास्थल पर पहुंची तो वहां राजबीर मृतक हालत में पड़ा था और ई-रिक्शा भी टूटी थी। लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया था लेकिन चालक वहां से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.