बाराबंकी, फरवरी 2 -- असंद्रा। क्षेत्र के अंतर्गत मवई असंद्रा नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामसनेही घाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल्लूपुर मजरे सूपामऊ थाना असंद्रा निवासी कल्लू पुत्र पृथ्वी पाल घरेलू कार्य से मस्तान आश्रम चौराहे जा रहे थे। तभी गांव के पास मल्लूपुर नहर पुलिया के पास सड़क पर तेज रफ्तार किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ओमित कौशल, दीवान अशोक वर्मा, संजय कुमार व पीआरवी पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.