कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजाड़ दी। हादसे में बृजेश और उनकी पत्नी प्रियंका देवी की मौत के बाद उनके घर का चिराग जैसे बुझ गया। मां-बाप की एक साथ मौत से अब उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। गांव में हर किसी की जुबान पर अब इन्हीं मासूमों की चर्चा है और घटना को याद कर लोगों की आंखें भर आ रही हैं। मृतक दंपति अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी अंजली, सात वर्षीय बेटा मटरू और पांच वर्षीय सबसे छोटे बेटे भोला को छोड़ गए हैं। इन मासूमों को शायद अभी यह भी ठीक से अहसास नहीं है कि उनके सिर से हमेशा के लिए मां-बाप का साया उठ चुका है। घर के आंगन में बच्चों की मासूम चीख-पुकार और रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर आने-जाने वाला भावुक हो उठ रहा है।परिजन...