हादसे ने छीन लिया घर का इकलौता कमाऊ बेटा
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार यादव उर्फ राजू परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। मुंबई में कारपेंटर की ठेकेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों की जिम्मेदारी के साथ ही दो छोटे भाइयों राजेश और बृजेश की पढ़ाई का खर्च भी उन्हीं के कंधों पर था। करीब एक सप्ताह पहले ही राजकुमार मुंबई से घर आए थे। सोमवार को उन्हें वापस काम पर लौटना था, लेकिन रविवार को पत्नी रम्भा देवी के साथ हुए हादसे में उनकी भी जान चली गई। पति-पत्नी की मौत से तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया और परिवार के सामने अब रोजी-रोटी के साथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बीमार बेटे को दिखाने जा रहे दंपति को डंपर ने रौंदा, मौत यह भी पढ़ें- गोरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.