वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू का 22 वर्षीय छात्र सूरज प्रताप शनिवार रात परिसर में ही बाइक से बैरिकेडिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रॉमा सेंटर में देर रात इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। साथियों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर रविवार को ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा किया। किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद छात्र कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी मानमनौव्वल के बाद वहां से हटे। औरंगाबाद (बिहार) निवासी 22 वर्षीय सूरज प्रताप एमएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार रात करीब 12.30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बाल गंगाधर तिलक हॉस्टल से निकला, बाइक वही चला रहा था। जैसे ही जेसी बोस हॉस्टल के पास पहुंचा, अंधेरे की वजह से बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई। इससे सूरज के सीने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.