नवादा, फरवरी 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीते शनिवार को पटना के फुलवारीशरीफ में एक दो साल की मासूम की नाले के खुले चेंबर में गिरने से हुई मौत ने नवादा शहर के भी हर माता-पिता के दिल में खौफ भर दिया है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि नवादा शहरी क्षेत्र में भी अनेक स्थानों पर नाले पर स्लैब टूटे पड़े हैं तो कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं। शहर के पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी वाली गलियों तक, दुर्घटना के सबब बने पड़े ये खुले दरवाजे राहगीरों और बच्चों का इंतजार कर रहे हैं। छिटपुट घटनाएं तो आम हैं, जो बारिश के दिनों में खतरनाक साबित होते हैं। हालांकि नवादा शहर में कोई मौत की सूचना अब तक नहीं है। नवादा शहर के न्यू एरिया, गढ़पर और राजेंद्र नगर जैसे पॉश इलाकों में जब आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पड़ताल की, तो कई स्थानों पर खुले नाले वाल...