कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- गुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा अन्तर्गत कैलाशपुर-महिला गांव के बीच सड़क किनारे झुका पोल हादसे को दावत दे रहा था। मामले को हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर रहा कि बुधवार को मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने पोल को दुरुस्त कराते हुए लोगों पर मंडरा रहे खतरे को दूर कर दिया।कैलाशपुर से महिला गांव जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से एक विद्युत पोल झुका हुआ था। इससे सड़क किनारे से गुजरने वाले वाहनों में तार छू जाने के खतरे के साथ-साथ खेत जाने वाले किसानों के सिर पर विद्युत हादसे का खतरा मंडरा रहा था। इतना ही नहीं मवेशियों पर भी विद्युत हादसे का संकट था। मामले को हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में 'कैलाशपुर-महिला मार्ग पर टूटा हुआ खंभा खतरनाक, कभी भी हो सकता है हादसा' नामक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.