अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एनएच 128 पर जाने के लिए दो एप्रोच मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। इससे अक्सर हाइसे होते रहते हंै। गड्ढों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। जब कि प्रतिदिन इस मार्ग पर कई जनपदों को यात्री व माल वाहन चलते है। ऐसे में एनएच को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। सडकों पर दुर्घटना को रोकने और सुचारु यातायात को लेकर शासन से लगातार कड़े निर्देश के बावजूद भी एनएच मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- बिना एनओसी जुड़े 40 लिंक मार्ग बने 'मौत के ठिकाने' जिले में टांडा से बांदा जाने वाले एनएच 128 पर मालीपुर मार्ग पर सिझौली के पास तो बसखारी मार्ग पर निबियहवा पोखरा के निकट बने ओवरब्रिज से उतरने व चढने के लिए ...