अररिया, जून 22 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर पलासी के समीप कजरा नदी पर बना पुल जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो जाने से लगातार दुर्घटना घटती रहती है। जर्जर पुल से परेशान स्थानीय ग्रामीण पुल के पास पहुंचकर एनएचएआई के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए कुछ देर के लिए एनएच जाम कर दिया। हालांकि जाम की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क जाम स्थल पर पहंुचकर समझा बुझाकर हटाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के कजरा नदी पर बने पुल महत्वपूर्ण पुल है लेकिन इस पुल का एक साइड कुछ दिनों से जर्जर है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना का आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं अब तक इस जगह पर दुर्घटना में दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो चुके हैं। वहीं स्थानीय ल...