हरदोई, मार्च 30 -- सवायजपुर। सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है, जो लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली सवायजपुर क्षेत्र के बांतला मजरा चकौती कला निवासी संतराम पुत्र बुलाकी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र दीपक (20), लंकुश (45), गोविंद (19) और ईश्वरदयाल (16) रविवार को बाइक से सवायजपुर गए थे। वापस लौटते समय खितौली के पास रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोर ईश्वरदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.