एटा, मई 25 -- हादसे के बाद वाहन बदलने के मामले में तत्कालीन कोतवाली देहात थाना प्रभारी, विवेचक जांच में दोषी मिले हैं। एसएसपी के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि आठ जनवरी को गांव अंबारी के पास बंबा के निकट हादसा हुआ था। इसमें गांव निगोह हसनपुर निवासी सतेंद्र और पुत्री घायल हो गए थे। इन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हादसे में बाइकसवार सतेन्द्र की मौत हो गई थी। आरोप लगे थे कि खनन में लगे ट्रेक्टर ने टक्कर मारी थी। इतना ही नहीं आरोप लगे थे कि ट्रैक्टर को बदल दिया गया है। विवेचक ने फर्जी तरीके से लगाए गए वाहन बाइक, ट्रेक्टर की पुष्टि करते हुए वाहनों की अलग-अलग स्थानों से बरामदगी दिखाई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई। सीओ मामले की जांच कर रहे थे। सीओ की जांच में तत्कालीन थानाप्रभारी विनोद कुमार, विवेचक सतेन्...