हादसे के लिए पुल की ऊंची हाईट को भी माना जा रहा जिम्मेदार
हमीरपुर, जून 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। मोराकांदर परसनी मार्ग में ध्वस्त हुए बेतवा नदी के पुल की हाईट सामान्य पुलों के मुकाबले अधिक होने से हादसा माना जा रहा है। करीब 20 मीटर ऊंचे इस पुल को भविष्य में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की योजना को ध्यान में रखकर ऊंचा किया गया था। प्राधिकरण ने बेतवा नदी को नेशनल वॉटरवे-19 (एनडब्ल्यू) घोषित कर रखा है। भविष्य में इस नदी में छोटे कार्गो बार्ज, बजरी-बालू वाले जहाज चलाने की योजना है। इसी योजना की वजह से पुल की हाईट बढ़ाई गई थी। बेतवा नदी में निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे पुल की कोटी नंबर पांच 28 मई की रात आए तूफान की भेंट चढ़ गई। हालांकि घटिया निर्माण इसकी बड़ी वजह बना। इस हादसे में छह मजदूरों की जान चली गई। मरने वालों में चार बांदा के और दो हमीरपुर के निवासी हैं। अब मृतकों के आंसू पोंछने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.