हमीरपुर, अप्रैल 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना पुल पर दो कारों की टक्कर के बाद छतरपुर के युवक की पुल से संदिग्ध हालात में गिरकर हुई मौत के बाद हाईवे में भीषण जाम लग गया। तड़के तीन बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक हाईवे पर वाहन बमुश्किल रेंगते रहे। मौके पर पहुंची हमीरपुर और सजेती पुलिस ने क्रेन मशीन की मदद से दोनों कारों को हटाकर सीज कर दिया। तब कहीं धीरे-धीरे यातायात बहाल हो पाया। पांच घंटे में करीब 10 किमी लंबाई में हाईवे में वाहनों की कतारें लग रही हैं। इसके बाद दिन में भी कई बार रुक-रुककर जाम की नौबत आती रही।हाईवे यह भी पढ़ें- कारों की टक्कर के बाद झगड़ा, यमुना पुल से गिरकर छतरपुर के युवक की मौत में मंगलवार को तड़के हुए हादसे के बाद से जाम लगना शुरू हुआ। पांच घंटे तक इस रूट पर वाहनों के चक्के जाम हो गए। बमुश्किल रेंग-रेंगकर वाहन निकलते रहे। जा...