हादसे के बाद हाइवे पर लगा भीषण जाम
कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह हुए हादसे के बाद कानपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण जाम लग गया था। हाईवे के दोनों ओर करीब पांच किमी तक वाहनों का काफिला खड़ा हो गया था। जानकारी होते ही जगह-जगह पुलिस तैनात हो गई थी। टोल से पहले ही पुलिस ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। आग की लपटों व धुएं का गुबार देख जाम में फंसे लोग भी हैरान थे।सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एलपीजी गैस लदे टैंकर में आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि पूरा टोल प्लाजा जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- एलीपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत, आठ झुलसे आग लगने के जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। कोखराज पुलिस ने रूट डायवर्जन प्वाइंट के समीप से ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। उधर प्रयागराज के नवाबगंज थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.