हादसे के बाद सीडीओ का अनुबंधित वाहन हटाया, नए वाहन के लिए होगी टेंडर प्रक्रिया
कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। कानपुर के ककवन क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद विकास विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी के अनुबंधित वाहन को हटाने का निर्णय लिया है। विभाग अब नए वाहन की व्यवस्था के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। बताया गया कि संबंधित वाहन पहले भी कई छोटे-बड़े हादसों में शामिल रहा है। करीब 15 दिन पहले कलेक्ट्रेट गेट के पास इसी वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए थे। जांच के दौरान वाहन का बीमा नहीं मिला, जिसके बाद आनन-फानन में बीमा कराया गया। इसके बावजूद वाहन को संचालन में रखा गया। सोमवार को कानपुर में हुए हादसे में इसी वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद विभाग ने वाहन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया। अधिकारियों का कहना है कि अब सुरक्षा मानकों के अनुरूप नया वाहन अनुबंध पर लिया जाएगा, जिसके लिए जल्द ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.