मथुरा, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन बुधवार रात को सजग रहा। मथुरा के दोनों ओर टोल पर जहां वाहन चालकों को सजग किया जा रहा है। वहीं एक्सप्रेसवे पर पीआरवी की संख्या बढ़ा दी है। एसपी देहात सुरेश चंत रावत शाम होते ही यमुना एक्स्प्रेसवे पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों ओर मथुरा सीमा पर एक्सप्रेसवे पर जायजा लेने के बाद मांट टोल पर तैनात पुलिस कर्मियों से बात की। वाहन चालकों को उद्घोषणा के जरिए सचेत करने को कहा। एसपी देहात ने बताया कि मांट टोल और खंदोली टोल पर पुलिस द्वारा उद्घोषणा कर वाहन चालकों को कोहरे में धीमा चलने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा मांट टोल पर वाहन चालकों को कुछ देर रुककर चाय पीकर जाने के लिए भी कहा जा रहा है। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक एक्सप्रेसवे पर मथुरा सीमा में चार पीआरवी तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.