बिहारशरीफ, मार्च 2 -- थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास मिला शव और क्षतिग्रस्त बाइक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकला था घर से फोटो : थरथरी मौत-थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास सोमवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-नूरसराय मार्ग पर भतहर गांव के खरनैया पुल के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक किशोर का शव मिला। उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पास में ही सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी थी। इससे लोग सड़क हादसे की अंदेशा जता रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गयी। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनौरा-बेलदारी गांव निवासी सुदर्शन चौहान के 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है। वह अपनी मां-बाप का इकलौता पुत्र था। परि...