इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- चकरनगर। सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे सिपाही के साथ भी हाथापाई कर दी गई। मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के गांव दौन निवासी मोहित पुत्र बृजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी अंजू के साथ सोमवार सुबह करीब आठ बजे उदी मोड़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिठौली तिराहे पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि टक्कर के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मोहित और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बिठौली थाना के सिपाही तिलक सिंह,...