हादसे के बाद मददगार बना चोर, पीड़ित की बाइक ले भागा
गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- -कविनगर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर के बाद टूट गया था राजनगर निवासी युवक का मोबाइल फोन -पीड़ित को उसकी बाइक पर बैठाकर ट्रक रुकवाया, उतरते ही बाइक ले उड़ा आरोपी, केस दर्जगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे के बाद मदद करने का भरोसा दिलाने वाला युवक ही पीड़ित की बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना में पीड़ित को एक ही दिन में हादसे और चोरी, दोनों का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।राजनगर सेक्टर-सात में रहने वाले कुश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 11 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक पर लालकुआं की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लालकुआं पुल के नीचे पहुंचे तो एक ट्रक की साइड लगने से उनकी बाइक असंतुलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.