मथुरा, जून 10 -- वृंदावन, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर मंगलवार शाम हुए हादसे के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली। बिहारीपुरा मोहल्ले में एक मकान का छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल हो गए, इसके बावजूद हजारों भक्त अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शनों के लिए देर रात तक मंदिर की ओर बढ़ते रहे। हादसे के कुछ ही समय बाद मंदिर मार्ग पर फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा क्षेत्र बांके बिहारी लाल के जयघोषों से गूंजता रहा। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए हादसे ने कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाने और मलबा हटाने के लिए पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन कुछ ...