कौशाम्बी, मार्च 28 -- हाइवे पर शुक्रवार को हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई और 22 लोग घायल हुए। हाइवे पर करोड़ों रुपये की लागत से ट्रामा सेंटर बनाया गया है, लेकिन असुविधाओं के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद यहां एक भी घायल नहीं भेजा जा सका था। इस अस्पताल की खामियों को लेकर अब लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। हाइवे पर हुए भीषण हादसे में दस बेकसूर लोगों ने अपनी जान गंवा दी। गलती किसकी है, किसकी लापरवाही से हादसा हुआ। अब यह जांच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाइवे पर नरसिंहपुर कछुवा गांव के सामने दो करोड़ से अधिक की लागत का ट्रामा सेंटर बनाया गया है। ट्रामा सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य यही था कि हाइवे पर हादसा होने पर ट्रामा सेंटर घायलों को लाया जाएगा और उनका समुचित इलाज किया जाएगा। सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.