फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। ललौली थाना के कुनुहा डेरा के पास रिंद नदी में चार युवकों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी है। इसमें नदी, पोखर और तालाबों में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नदी या गहरे जलाशयों में नहाने से पहले पानी की गहराई की जानकारी जरुर लें। सुनसान और अनजान स्थानों पर नहाने से बचें। अगर किसी व्यक्ति को तैरना नहीं आता तो वह गहरे पानी में न जाए और डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए बिना तैयारी सीधे पानी में न कूदे। बताया गया है कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में युवक और बच्चे नदी-तालाबों में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अभिभ...