हादसे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, गढ़िया पुल पर चला सघन चेकिंग अभियान
औरैया, मई 20 -- अजीतमल, संवाददाता। नेशनल हाईवे-19 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में तीन लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया पुल पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की जांच की। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके कागजात चेक किए। इस दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित हो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को जल्द नंबर प्लेट लगवाने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गमी में जा रहा परिवार खुद मातम में डूबा चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने ओवरलोडिंग, ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.