हादसे के बाद ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक में आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई। चालक सकरी सरैया पंचायत के बलुआ निवासी शिवनाथ राय का पुत्र अरविंद कुमार राय (34) था।बताया जाता है कि अरविंद रायपुर स्थित एक कंपनी में 18 चक्के का ट्रक चलाता था। रविवार को वह ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से ट्रक टकरा गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जब तक अरविंद कुछ समझ पाता, केबिन धू-धू कर जलने लगा। केबिन के अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- हादसे के बाद ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला इसकी सूचना परिजन को दी। अरविंद करीब 11 बजे सुबह में पत्नी से फोन पर बात की थी। शव का अवशेष लाने के लिए पिता और मुखिया प्रतिनिधि श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.