कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। एक दिन पूर्व जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही के निर्भया स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में इकलौता बेटा समेत दंपति की मौत के बाद प्रशासन की तंद्रा जाग गई है। सीओ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग घटना स्थल वाले मोड़ पर स्पीड टेबल लगाने के साथ पुलिस मोड़ के दोनों तरफ तीव्र मोड़ लिखे बोर्ड के संकेतक लगाएगा।

हादसे का विवरण कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर खोटही गांव स्थित निर्भया टोला के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने मोड़ पर एक दिन पूर्व नौरंगिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामलखन मद्धेशिया और उनके पुत्र रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी शशिकला देवी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी तथा बेटी लाडो का इलाज मे...