बरेली, मार्च 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेटेलाइट बस स्टैंड पर हादसे के बाद अब नगर निगम हरकत में आया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के खुले नालों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग सतर्क रह सकें।हालांकि स्थानीय लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं कि पहले सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उनका कहना है कि यदि समय रहते यह किया गया होता तो शायद यह हादसा न होता। नाला और सीवर सफाई के बाद ऐसे ही खुले छोड़ दिए जाते हैं। फिलहाल निगम का दावा है कि शहर में खुले नालों के पास ऐसे बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि खुले नालों को कवर भी किया जा रहा है। साथ में गहरे नालों पर बोर्ड लगाकर उनसे दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.