मेरठ, जुलाई 31 -- दिल्ली दून हाईवे पर थाना दौराला के सामने शुक्रवार की सुबह मेरठ की ओर जा रही कार में पीछे से आया बाइक युवक टकरा गया। हादसे में घायल युवक को कार चालक ने अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। खतौली निवासी कार चालक भुवनेश शर्मा अपनी कार लेकर मेरठ की ओर जा रहे थे। हाईवे पर थाना दौराला के सामने पीछे से बाइक सवार थाना मीरापुर के वलीपुरा निवासी गुफरान की उसकी कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को कार चालक ने अस्पताल में उपचार दिलाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कार की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...