उन्नाव, अप्रैल 21 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के लउवा गांव के रहने वाले उमेश पुत्र राजकुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम भाई विकास पुत्र राजकुमार लउवा बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहा था। तभी उधर से बठुवा गांव के रहने वाले भोला सिंह पुत्र रघुवीर सिंह लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए आए और हमारी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर पड़ा। तब दोनों भाई कुछ देर बाद गुजौली मोड़ स्थित उनकी दुकान पर उलहना देने गए तो भोला सिंह ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हम लोगों को लाठी से मारने पीटने लगे। किसी तरह हम लोग जान बचाकर वहां से भाग आए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट में दोनों भाई चोटिल हो गए। हमारी बाइक भी उन्हीं की दुकान पर खड़ी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.