हादसे के बाद कार में लगी आग में चालक जिंदा जला, बाइक सवार की मौत
संभल, अप्रैल 21 -- चन्दौसी-बहजोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव आटा स्थित पीएम श्री विद्यालय के पास सोमवार शाम कार और बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कार पेड़ से टकराकर आग का गोला बन गई, जिसमें चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कार की टक्कर से बाइक सवार ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार तीन अन्य युवकों को ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तीनों युवक चन्दौसी में दोस्त की 'बर्थडे पार्टी' मनाकर लौट रहे थे। बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर अल्लापुर निवासी ललतेश, हिमांशु और ऋतिक सोमवार दोपहर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने बस से चन्दौसी आए थे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, हादसा टला बिसौली रोड स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद उनकी मुलाकात दिल्ली नंबर की कार के चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.