बिजनौर, अगस्त 26 -- बिजनौर। नूरपुर मार्ग स्थित एसडीएम कोर्ट तिराहे के पास बुधवार रात करीब नौ बजे दो कंटेनरों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में स्कूटी सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में एक कंटेनर चालक के जिंदा जलने की बात भी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर की ओर से आ रहा कंटेनर पहले सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराया। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराते हुए सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पह...