नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेशरा की मौत के मामले में हादसे के तुरंत बाद का एक कथित वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नाबालिग आरोपी चालक और उसकी बहन को स्थानीय लोगों द्वारा घिरे जाने पर पीड़ित को ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबालिग आरोपी और उसकी बहन को हादसे को कोई दुख नहीं हैं, उल्टा वह दोनों लोगों से बहस कर रहे हैं।राहगीर ने बनाया हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तीन फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई दुर्घटना के कुछ ही क्षण बाद एक राहगीर ने बनाया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.