हादसे के पीड़ित परिवारों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, मदद का भरोसा
गोंडा, जून 13 -- करनैलगंज, संवाददाता। भलियानपुरवा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से शोकाकुल परिवारों के बीच शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार को हर प्रकार के मदद का भरोसा दिलाया है। विधानसभा करनैलगंज के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष व अन्य कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले भलियनपुरवा पहुंचकर मृतक गुलशन चौहान और उनके भतीजे अंशुमान के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद सूर्यवंशन पुरवा में मृतक हसन मोहम्मद और इम्तियाज के परिवार तथा हादसे में घायल उनके भाई परवेज के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- मृतकों के परिजनों को जल्द मिलेगी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.