पीलीभीत, मई 18 -- अमरिया। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार से 50 मीटर तक घसिटने वाले युवक की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई है। घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घायल आठ वर्षीय मासूम और एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है। युवक की मौत के बाद कस्बेवासियों में शोक की लहर है। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा अमरिया निवासी 38 वर्षीय मुदित गुप्ता, उनकी पुत्री आठ वर्षीय नित्या गुप्ता और आशीष गुप्ता शनिवार रात साढ़े नौ बजे हाईवे किनारे स्थित एक दुकान पर जूस पीने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुए हादसे की वीडियो वायरल इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार चालक मुदित गुप्त...