हादसे के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस-अहरौरा
मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता । अहरौरा के भगवती देई गांव स्थित क्रशर प्लांट पर शनिवार की दोपहर हुए दर्दनाक हादसे से लोग सहम गए। ब्लास्टिंग के कंपन से डग ढहने से चार मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद क्रशर व्यवसायी मामले को दबाने में जुटा रहा। वहीं कई जिम्मेदार तो मौके से भाग निकले। आनन-फानन में प्लांट पर मौजूद कर्मियों ने जेसीबी से मंगाकर मलबे को हटवाया। अंदर दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन चारों मजदूरों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मामले को व्यवसायी पूरी तरह से दबाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन तब तक घटना की सूचना पुलिस को मिल गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मय हमराही संग मौके पर पहुंचे। तब तक मलबे में दबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.