हादसे के दूसरे दिन महुली में सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगरपालिका के महुली वार्ड में बुधवार रात जर्जर छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को मृतक प्रमोद श्रीवास्तव के घर पूरे दिन सांत्वना देने वालों की भीड़ रही। तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने मृतक के बेटे अमन को ढांढस बंधाया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को दोपहर बाद महुली हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मृतक प्रमोद श्रीवास्तव के बेटे अमन से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करेगी। यह भी पढ़ें- एक हादसे में तीन पीढ़ियां खत्म, संवेदना जताने वालों का तांता शाम करीब पांच बजे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.